Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सोने के वायदा भाव में भारी गिरावट, चांदी भी हो गई है काफी सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:23 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 455 रुपये यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 49,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 428 रुपये यानी 0.87 फीसद टूटकर 48,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:24 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 871 रुपये यानी 1.32 फीसद लुढ़ककर 65,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 742 रुपये यानी 1.11 फीसद की गिरावट के साथ 66,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 66,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम (Gold Price in International Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का मूल्य 15.50 डॉलर यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 1,839.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.09 डॉलर यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 1,842.42 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)

ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.29 डॉलर यानी 1.12 फीसद की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हालांकि, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 25.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।