Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मकर संक्रांति पर्व पर 10 महीने बाद घरों से निकली महिलाएं, कुछ इस तरह से मनाया नया साल

दमोह: कोरोना ने वायरस ने बीते दस महीनों से हर किसी का जीना दूभर कर दिया  एक वक्त वो भी गुजरा जब लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे, सड़कें सूनी रहीं और गैर तो गैर अपनों  से भी मिलने में परहेज़  करना पड़ा। अब भले ही हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस ने दिलों में ऐसा डर पैदा किया कि लोग बिना काम के घरों से निकलने में परहेज करने लगे और ये सिलसिला आज भी जारी है। अब तो घरों में रहकर महिलाएं भी बोरियत महसूस कर रही है लेकिन आज मकर संक्राति के अवसर पर महिलाओं ने भी अपने घरों से  निकलकर राहत भरी सांस ली। मकर संक्राति पर नये साल के आगाज़ के बहाने महिलाओं ने अपनों से मिलने का रास्ता ढूंढ लिया।

इसी कड़ी में जिले के महिला सामाजिक संगठन दमयंती क्लब जो कोरोना संकट काल में भी गरीबों लोगों की मदद करता रहा ने नये साल का स्वागत भी जोरदार किया।  सबने मिलजुलकर फिल्मी गीत गाये और पिकनिक स्पॉट पर जाकर एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

दमोह की दमयंती क्लब की महिलाएं ने नए साल का जश्न खुले आसमान के नीचे मनाया। 10 महीनें बाद घरों से निकली इन महिलाओं की खुशी देखते ही बनती है। उनका कहना था कि आज हम दस माह बाद अपने घरों से निकले है बहुत दिनों बाद खुली हवा में सांस ली और अपनी दोस्तों से मिलीं ।