Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व मंत्री बोले- लड़कियां 15 की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती है, बाल संरक्षण आयोग ने भेजा

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के विचार का विरोध करते हुए एक अनोखा तर्क दे डाला। सज्जन सिंह वर्मा का मानना है कि लड़कियां 15 साल की उम्र में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो? इस बयान को लेकर अब सज्जन सिंह वर्मा घिरते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने वर्मा को 2 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

PunjabKesari

दरअसल, सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को भोपाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा और डॉक्टरों का हवाला देते हुए कहा कि लड़कियों 15 साल में ही बच्चे पैदा कर सकती। उन्होंने कहा, ”शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा। डॉक्टरों की रिपोर्ट है यह कि बच्चियां 15 साल की उम्र में प्रजनन के उपयुक्त हो जाती हैं, तो 18 साल में परिपक्व हो गई बच्ची, यह माना जाता है वैज्ञानिकों से, उसे रहना चाहिए। 21 साल का लॉजिक आप इनको बता दो शिवराज की तरफ से।”

आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए। इसे मुद्दा बनाकर बहस करनी चाहिए। वे महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की भागीदारी के लिए जागरुकता अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए थे और कहा कि जब लड़के के लिए शादी की उम्र 21 साल है, तो फिर लड़की के परिपक्वता की उम्र भी 21 साल होनी चाहिए।