Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आखिर 24 मौतों का जिम्मेदार कौन? जहरीली शराब ने किसी का भाई, पति और किसी का छीना पिता

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का संख्या बढ़कर 24 हो गई है। बुधवार रात में छैरा गांव में तीन और मौतें हो गई। लगातार बढ़ रहे मौतों के आंकड़े ने मुरैना जिले को हिला कर रख दिया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। वो जो जिन्होंने शराब पी या वो जो हर साल शराब नई शराब नीति लेकर आते हैं लेकिन बिकती वहीं जहरीली शराब और टैक्स के नाम पर सरकार का खजाना भरता है। हालांकि इस मामले को लेकर शिवराज सरकार ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं शाम होते होते शिवराज सिंह मुरैना बागचीनी थाने के अंतर्गत जिस बीट में जहरीली शराब का निर्माण हो रहा था उस बीट के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

मुरैना में मौत का तांडव रविवार देर रात शुरु हुआ जब छैरा-मानपुर में 52 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को परिजन ने हार्टअटैक समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन उसके बाद एक-एक कर गांव के 28 से अधिक लोगों को उल्टियां शुरू हुई तो गांववाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। इनमें दो लोगों की इलाज से पहले, सात की जिला अस्पताल में और तीन की ग्वालियर में मौत हो गई और अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है। अभी भी कई लोग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।

पहले दिन एक साथ 12 लोगों की मौत ने मुरैना जिले को हिला कर रख दिया। जहरीली शराब पीने से किसी का सुहाग उजाड़ गया तो किसी के सिर से बाप का साया उठ गया। किसी बहन से उसका भाई छीन लिया। जहरीली शराब ने जिंदगियां क्या छीनी लोगों के दिल दहल गए और गुस्सा सातवां आसमान छूने लगा। 12 लोगों के शव देखकर यह गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये ओर एक एक नौकरी व दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो।

स्थानीय लोगों की माने तो लंबे समय से अवैध शराब की फैक्ट्री पुलिस की सांठ-गांठ से चल रही है। पुलिस वालों से लेकर ऊपर अधिकारियों तक कई बार शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसका नतीजा आज इन लोगों की मौत के रूप में सामने आया हैं। जो अब धीरे धीरे बढ़कर 24 हो गई है। गांव में 3-4 दिनों से इलाके में मातम पसरा हुआ है।