Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चीतल का शिकार करके मांस बेच रहे 8 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मंडला: मंडला जिले में लगातार वन्य प्राणियों का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही हैं लेकिन वन्य प्राणियों के शिकार का क्रम जारी है। ताजा मामला बहमनी वन क्षेत्र का हैं, जहां वन विभाग को बड़ी सफलता मिली हैं जिसमें चीतल के शिकारियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

ताजा मामला झान्गुल गांव क़ा हैं। जहां चीतल के शिकार के लिए शिकारियों ने बिजली के करंट का सहारा लिया। शिकारियों ने जंगल में बिजली की तारें बिछाई दी जिसकी चपेट में आने से  चीतल को करंट लगा और मौत हो गई। सोची समझी साजिश के तहत मौत के बाद इसी गांव में इस चीतल को आधा काटकर बेच दिया था और आधे को बेचने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर क़ी सूचना पर बहमनी वन परिक्षेत्र के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल से एक आरोपी जो मंडला उमरिया गांव क़ा हैं उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी ने सख्ती से पूछने पर अन्य 8 आरोपियों के नाम सामने आए जो कि बालाघाट के खैर लान्झि के बताये जा रहें हैं। आरोपी ने बताया कि उन्होंने आधा मांस बेच दिया था और मांस बेचने क़ी फिराक में थे। आरोपियों के पास से चीतल क़ा बचा हुआ मांस, सींग और अन्य सामान बरामद किया हैं। इन 8 आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां वन अधिनियम के तहत सभी को जेल भेज दिया गया।