Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नाव हादसा: नर्मदा में लापता दो लोगों में से 1 का शव मिला

खरगोन: खरगोन के बड़वाह स्थित नावघाट खेड़ी में नर्मदा नदी में 11 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने का मामले में घटना के दूसरे दिन लापता 2 लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है। आखिरकार गोताखोरों को सफलता मिली और हिना नाम की एक महिला का शव को बरामद किया गया। वही एक अन्य लापता जितेंद्र नाम युवक की तलाश जारी है

बता दें कि शुक्रवार को नर्मदा नदी में नाव हादसा हो गया था। नाव में 11 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद नर्मदा माता को चुनरी चढ़ाने गए थे। मौके पर पहुंची मोरटक्का पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था लेकिन दो लोग गायब हो गए थे। नाव में सनावद, बड़वाह और महू की 8 महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। नाव पलटने पर 9 लोगों को गोताखोरों द्वारा सुरक्षित निकाला गया था।

वहीं नाव में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। रेस्क्यू किये गए सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे थे उनकी देख-रेख में राहत और बचाव कार्य किया गया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि- खरगोन में नर्मदा नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में कई भाई-बहनों के लापता होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ईश्वर से सबके सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।