Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तगड़ी सुरक्षा के साथ भोपाल पहुंची कंगना रनोट, उसके पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था बयान

भोपाल। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचीं। शूटिंग भोपाल सहित बैतूल में होगी। शाम सात बजे वे तगड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर नजर आई । गौरतलब है कि कंगना रनोट को गृह मंत्रालय की तरफ से वाय-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी और वूलन कोट पहने कंगना रनोट काफी खुश दिखीं। काला चश्मा पहने कंगना एयर इंडिया की नियमित उड़ान से मुंबई से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंची। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की कतार लगी रही। उन्होंने कार में बैठते समय प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।

शनिवार सुबह बैतूल के लिए रवाना होंगी

सूत्रों के अनुसार कंगना राजधानी के निजी होटल में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह बैतूल के लिए रवाना होंगी। शुक्रवार को मुंबई से रवाना होने से पहले कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने भी पहुंचीं थी। इस दौरान पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि कंगना को फिल्मों में महिला प्रधान किरदार निभाने के लिए तो जाना ही जाता है। वे असल जिंदगी में भी धाकड़ हैं। मुद्दों पर वे अपनी राय बेबाकी से रखती रही हैं।

दो महीने होगी शूटिंग

रजनीश घई के निर्देशन में बन रही फिल्म धाकड़ की शूटिंग प्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी और सारणी में होगी। शूटिंग का शेड्यूल दो महीने का है। एक्शन थ्रिलर ड्रामा मूवी में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल भी हैं। फिल्म सोहन रॉकस्टार इंटरटेनमेंट लिमिटेड, मुंबई के बैनर तले बन रही है।