Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP वालों सावधान ! 7 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकार ने लगाया बड़ा प्रतिबंध

भोपाल: तेजी से फैल रहे बर्ड फ्लू के चलते मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पड़ोसी राज्यों से पोल्ट्री व्यवसाय पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने यह प्रतिबंध एहतियातन सीमित अवधि के लिए लगाया है। मध्यप्रदेश में प्रदेश में सालाना दो हजार करोड़ का पोल्ट्री कारोबार होता है। व्यवसाय के लिए केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से मुर्गी-मुर्गियां लाए जाते हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बर्ड फ्लू पर शासन की लगातार नजर है। पोल्ट्री फार्म को दिशा निर्देश जारी किए गए है। इंदौर एवं नीमच जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों जिलो में सैंपल, दुकानों से लिए गए थे। दोनों जिले में चिन्हित स्थान से 1 किलोमीटर दायरे में सभी चिकन, मटन की दुकानें तत्काल रुप से बंद कर दी गई है। 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलेंस किया जाएगा। इस स्थिति से दोनों जिलों के आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है । पड़ोसी राज्यों से 10 दिन तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब राज्य में बाहर से मुर्गा-मुर्गी नहीं आ सकेंगे।

एक ओर वर्ष 2020 जहां कोरोना वायरस के कारण प्रभावित रहा तो वही 2021 की शुरुवात भी आमजन में भय पैदा कर रही है। इंसानों में कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी के बाद अब पक्षियों में नए वायरस ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राजस्थान के कुछ जिलों में बर्ड फ्लू की खबरें सामने आने के बाद अब यह वायरस एमपी में भी दस्तक दे चुका है। मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे पहले कई कौवों की एक साथ मौत से शुरु हुए इस बर्ड फ्लू से अब मंदसौर, खंडवा, उज्जैन और खरगोन में भी कई कौओं की मौत की खबरें सामने आ रही है। प्रदेश में 23 दिसम्बर से 5 जनवरी 2021 तक इंदौर में 156, मंदसौर में 170, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 16, खंडवा में 10-15 और सीहोर में नौ कौवों की मौत हो चुकी है।