Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खतरे की घंटी साबित हो रहा बर्ड फ्लू! कौए, बगुलों के बाद अब कुत्तों की मौत

खरगोन: इंसानों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अभी थमा भी नहीं था कि पक्षियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण ने हड़कंप मचा दिया है। राजस्थान, हिमाचल, केरल के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू ने कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। राज्य में अब तक 500 से ज्यादा कौवों की मौत के बाद अब कई जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। वहीं खरगोन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो कुत्ते मृत पाए गए। इन कुत्तों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संभवत मृत बगुले खाने से इन कुत्तों की मौत हुई है।

मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कसरावद इलाके का है। जहां प्राचीन जंगलेश्वर महादेव मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र पर बरगद के पेड़ के आस पास कई कौओं, शिकरा और बगुलों की मौत हो गई। जिनमें गुरुवार देर बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके बाद जिला को अलर्ट दिया गया और कलेक्टर के निर्देश के चलते पूरे जिले के डॉक्टर्स को पशु पक्षियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए।

शाम को रिपोर्ट आने से पहले जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत भवन के पीछे दो बगुलों की मौत हो गई। वहीं मृत बगुले वहां घूम रहे कुत्तों ने खा लिए जिससे उनकी भी मौत हो गई। पशु चिकित्सा विभाग को सूचना मिलने पर डॉक्टर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची मृत बगुला और कुत्तों का सैंपल लेकर भोपाल लैब भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इससे आसपास के रहने वाले लोगों में भय का माहौल था। ग्रामीणों ने पहले ही बर्ड फ्लू की आशंका जताई थी।