पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का किया खुलासा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार #रामगढ़
लड़की का प्रेमी ही था अपहरणकर्ता फ़ेसबुक के जरिये नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर फंसाया
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
गोला : गोला थाना पुलिस को आज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरणकर्ता सह प्रेमी भुनेश तोमर को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर ले आई है। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति पर कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
पुलिस ने अपहरणकर्ता सह प्रेमी भुनेश तोमर को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से किया गिरफ्तार
मामले का उदभेदन करते हुये मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि फ़ेसबुक के जरिये नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर फंसाया गया। जिसके बाद धनबाद बुलाकर ट्रैन के द्वारा बुलंदशहर ले जाया गया। वहीँ युवती को अपहरण कर रखा गया था। डीएसपी ने कहा कि मामला थाना आने पर एक टीम का गठन किया गया था। जिसने इस पूरे मामले का खुलासा किया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)