Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

ज्ञान महिला समिति ने दर्जनों जरुरतमंद महिला और बुजुर्गों के बीच कंबल बाटा #रामगढ़

रामगढ़ : बारलोंग गॉव में सोमवार को ज्ञान महिला समिति के पहल पर रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू के सौजन्य से दर्जनों जरुरतमंद गरीब महिला और बुजुर्ग लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जयसवाल व संचालन पवन कुमार और रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी दिगंबर प्रसाद गुप्ता व विशिष्ट अथिति रामगढ़ ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि हीरालाल महतो मौजूद थे। मौके पर मुख्य अथिति ने कहा की रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू और ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जयसवाल को मैं आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद करता हूं की अनाथ दिव्यांग महिला बुजुर्ग असहाय के लिए कंबल दिया। उन्होंने कहा कि रोटरी दामोदर वैली रामगढ़ जिले में मील का पत्थर बनकर उभरे हैं।

साथ ही गरीबों का मसीहा बनकर जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं जो की रामगढ़ जिले के लिए गर्व की बात है। हीरालाल महतो ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल के कार्य से मैं बहुत प्रभावित और खुशी महसूस कर रहा हूं कि रामगढ़ जिले में गरीब असहाय जरूरतमंद दिव्यांग अनाथ बच्चों के लिए ज्ञान महिला समिति संस्था काम कर रहा हैं। वही ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि आगे भी जरूरतमंद दिव्यांग अनाथ बच्चों के लिए बढ़-चढ़कर मदद देने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर सारो देवी, तारा देवी, बसंती देवी, सरस्वती देवी, मुनकी देवी, गंगा राम महतो, मुनिया देवी, मंगरी देवी, बाली देवी, सुखदेव महतो सहित कई बुजुर्ग महिलाएं मौजूद थे।