“गौ हत्या में केवल मुसलमान ही दोषी नही होते है इसमें हिन्दू भी दोषी है” :विधायक
राजद के शासनकाल में जो गुंडाराज व्याप्त था उसको नीतीश सरकार ने खत्म किया : विधायक
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
“गौ हत्या में केवल मुसलमान ही दोषी नही होते है इसमें हिन्दू भी दोषी है” :विधायक
राजद के शासनकाल में जो गुंडाराज व्याप्त था उसको नीतीश सरकार ने खत्म किया : विधायक
जदयू विधायक संजीव कुमार सिंह का रामगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत
रामगढ़ : अपने निजी दौरे के दौरान रामगढ़ आए बिहार के परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि गौ हत्या में केवल मुसलमान ही दोषी नहीं होते हैं, बल्कि इसमें हिंदू भी दोषी होते हैं।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
मैं गौ हत्या का पुरजोर विरोध करता हूं, साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के शासनकाल में जो गुंडाराज व्याप्त था उसको नीतीश सरकार ने खत्म किया है। नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी है, बिहार में नीतीश सरकार में जो 15 सालों में जो विकास हुआ है वह शब्दो मे व्यक्त नही किया जा सकता है ।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
उक्त बातें उन्होंने झारखंड के रामगढ़ में कही, इससे पूर्व विधायक महोदय का रामगढ़ के हृदय स्थली सुभाष चौक पहुचने पर रामगढ़ के विभिन्न दल के युवाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । वही विधायक महोदय ने सुभाष चौक पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।