Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चितरपुर के जरीना खातून संग्रहालय सह शोध केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन,

जूट से संबंधित प्रोडक्ट्स बनाने की दी गई जानकारी

रामगढ: चितरपुर स्थित जरीना खातून संग्रहालय सह शोध केंद्र में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जिसमें हुनर कॉटेज द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम  टेक्नो ट्रेडिशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा जूट से संबंधित प्रोडक्ट्स बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम द्वारा पारंपरिक वस्तुओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है और आधुनिक जरूरतों से संबंधित चीजों को बनाया जा रहा है। ताकि हमारी परम्परा कभी खत्म न हो।

परियोजना के कॉर्डिनेटर कम ट्रेनर गुलप्सा खातून ने बताया कि यहां जूट द्वारा मोबाइल होल्डर, कोस्टर, टूथपिक होल्डर, पेन होल्डर, पेंटिंग, मिरर, बैग आदि बनाए जाते हैं। निदेशक फैयाज अहमद ने कहा कि आज हुनर कॉटेज में एक महिला 2000 रुपए प्रतिमाह कमा रही है। संग्रहालय में आधारभूत संरचना की बहुत कमी है। शौचालय की कमी और संसाधन की कमी हमें और दूसरे महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में बाधक बन रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वसीम हसन, सय्यद, मो. सनाउल्लाह, कमर सिद्दीक, सफकत उल्लाह, अजमेरी खातून, जोया खातून, आफरीन जब्बार, मोबस्सिर आदि का सहयोग रहा।