Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खड़े टैंकर के पीछे जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

सिवनी: जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर बंडोल थाना अंतर्गत अलोनिया टोल प्लाजा में सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार टोल में खड़े एक टैंकर में जा घुसी। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार आठ लोगों में से पांच की मौके पर मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरूष हैं। मृतक व घायल एक ही परिवार है। तीन घायलों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार क्र. केआर 52 एन 0908 में सवार पटेल परिवार बनारस (उत्तर प्रदेश) से कर्नाटक के बैंगलुरू निरमंगला क्षेत्र लौट रहे थे। भीषण सड़क हादसा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार वाहन को विजय बहादुर पटेल चला रहा था।

चकनाचूर हो गई कार
कार की रफ्तार इतनी तेज दी थी कि टक्कर के बाद कई टन वजनी टैंक वाहन आगे दौड़ गया। वहीं कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। भीषण हादसे से टोल प्लाजा में मौजूद कर्मचारी कुछ देर के लिए सहम गए। बाद में टोल कर्मचारियों ने कार के पास पहुंचकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर व पुलिस बल ने केन की मदद से दुघर्टनाग्रस्त कार वाहन को टोल प्लाजा से हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की।