Rajrappa कोयलांचल में विस्थापित मोर्चा ने धवैया व सिमराबेड़ा के विस्थापितों के साथ की बैठक
नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था होने पर ही कोलियरी खोलने दिया जाएगा : फागू बेसरा
रजरप्पा कोयलांचल स्थित ऑफिसर क्लब में शनिवार को विस्थापित मोर्चा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा उपस्थित थे। इस दौरान रजरप्पा कोयलांचल की विस्तारीकरण परियोजना ब्लॉक-2 के धवैया एवं सिमराबेड़ा के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिसमें मुख्य रूप से नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने कहा कि विस्थापन की समस्या काफी गंभीर है। विस्थापितों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए हम लोग प्रयासरत हैं। इसके लिए हमलोगों ने राज्य सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन से भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के लिए नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास की उचित व्यवस्था होने पर ही कोलियरी खोलने दिया जाएगा। बैठक में महेंद्र मिस्त्री, रामसेवक करमाली, सेराज अंसारी, दिनेश किस्कू, शकील, सयूब अंसारी, सुरेश महतो, जगदीश रविदास सहित कई विस्थापित शामिल थे।