बराका – सयाल: केंद्र सरकार व कोल इंडिया के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ बराका – सयाल प्रक्षेत्र में संयुक्त मोर्चा द्वारा भूख हड़ताल किया गया। भुरकुंडा खुली खदान व भूमिगत खदान में संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पिट मीटिंग का आयोजन कर 26 नवम्बर को राष्ट्र व्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए सारे कोल्डफिल्ड के नेताओ व मजदूरों ने हड़ताल की।
सारे मजदूर काम पर न जाकर सड़क पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना परदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार व कोल इंडिया प्रबन्धन पूँजी पतियों को लाभ पहुचाने के लिए मजदूरों का हक अधिकार छिनने में जुटी है।साथ ही सरकारी उपकरणों को निजीकरण करने की साजिश रची जा रही है। जिसके विरोध में एकजुट होकर हम आवाज बुलंद कर रहे है।
इसमे मोर्चा के संयोजक विंधियांचल बेड़िया ,अशोक शर्मा,,विस्थापित नेता संजय शर्मा,नरेश मण्डल सहित सैकड़ों लोग हड़ताल में शामिल है