पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने लोगो से गाइडलाइन का पालन कर मनाने की अपील की
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छठ महापर्व मनाएं : राकेश प्रसाद
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
पतरातू : झारखंड राज्य सरकार के पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्र संचेतना संघ के द्वारा पिछले 19 वर्षों से पतरातू डैम पर आस्था के महा पर्व छठ के लिए छठ घाटों का निर्माण एवं साफ सफाई के साथ ही क्षेत्र के हजारों छठव्रतियों के लिए प्रसाद, फल, नारियल एवं दूध का मुफ्त वतरण किया जाता रहा है साथ ही भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए छठ पर्व मनाया जा रहा है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस वर्ष राष्ट्र संचेतना संघ के द्वारा सभी व्रतियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर के अलावा प्रसाद ,फल एवं दूध की व्यवस्था की गई गयी है।साथ ही उन्होंने संस्था के कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर काम कर छठ घाट को तैयार किया। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए छठ महापर्व मनाने का प्रयोग किया है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)