![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भुचूंगडीह स्थित कोलवाशरी मोड़ के पास शुक्रवार को विराट लाइन होटल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काटकर होटल का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
इस क्रम में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यहां होटल खुलने से आसपास क्षेत्र के अलावा रजरप्पा मंदिर आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। इससे पूर्व होटल के संचालक राजेश केवट ने माल्यार्पण और बुके देकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का जोरदार स्वागत किया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस अवसर पर चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के पार्षद गोपाल चौधरी, आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, वरिष्ठ नेता जगदीश महतो, आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी राजेश महतो, अनुराग भारद्वाज, सुबिन तिवारी, मनोज महतो, किशोर महतो, राजू महतो, फूलचंद केवट, तेतरी देवी, उमेश केवट, रामसेवक करमाली, मनोज चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)