![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
गोला चारु पथ के केंझिया घाटी समीप जारा वन में शुक्रवार को एलपी ट्रक का ब्रेक फेल होने से चालक चालक घायल हो गए। घायलों को समाजसेवी अजय कुमार भोक्ता,मनजीत सिंह भोक्ता, जयदेव महतो, दिलू भोक्ता, नीतीश कुमार, मुकेश महतो और शुभम कुमार आदि के सहयोग से घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया।
तत्पश्चात स्थानीय कंपाउंडर से चालक और उप चालक का उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार नागपुर से धनबाद टावर का सामान लेकर जा रहे हैं एलपी ट्रक संख्या mh40 बीएल 9692 केंझिया घाटी के समीप ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में चालक सुरेंद्र यादव और उपचालक हरि कुमार घायल हो गए। ज्ञात हो कि उक्त घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है जिससे जान माल की क्षति हो रही है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)