Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हेसला के न्यू एंजेल पब्लिक स्कूल में बच्चों को यातायात सुरक्षा संबंधी मिली जानकारी

रामगढ़: हेसला के न्यू एंजेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को हौंडा कंपनी पैलेस रामगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गिद्दी थाना के एएसआई शंभूनाथ राय, जेके लगड़ा उपस्थित हुए।

यातायात सुरक्षा के विषय में होंडा कंपनी के सेल्स स्क्यूटीव अभिषेक के द्वारा बच्चों को सड़क पर चलने, वाहन चलाने पर हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहनों के रखरखाव आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को बताने और कैसे सकारात्मक सुरक्षा की पहल हो, इसके बारे में भी गहनता पूर्वक जानकारी दी। इसके अलावे विद्यालय के संस्थापक मोहम्मद शहबान खान ने बच्चों को सड़क पार करते समय रोड सिग्नल और वाहनों को देखने के बारे में बताया। इसके बाद यातायात विषय पर प्रश्न और उत्तर के सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा चौथी विद्या, द्वितीय पुरस्कार कक्षा तीसरी सतीश, तृतीय पुरस्कार कक्षा चौथी दानिश को प्रदान किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक तौकीर, नसीम, सूरज, रूचि, चंचल, मीना, मीरा, रंजीता, शिवानी, काजल, शिवानी पांडे आदि उपस्थित रही।