![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : प्रदेश में हो रहे बेरमो उपचुनाव के मद्देनजर रामगढ़ जिला के सीमावर्ती क्षेत्र को सील कर पिछले 48 घंटों से सघन जांच अभियान जारी है। रामगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 में स्थित गोला टोल प्लाजा पर डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय के नेतृत्व में पिछले 48 घंटों से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस अभियान का उद्देश्य बेरमो उपचुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इस मसले में गोला टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान के क्रम में डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि यह अभियान पिछले 48 घंटों से लगातार जारी है
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)