![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रजरप्पा : बारह राबीओव्वल के उपलक्ष्य पर झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच ने चितरपुर स्थित लाइनपार पहाड़ी मस्जिद के निकट बच्चों के बीच फल का वितरण किया।
इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष सकील अहमद, प्रदेश महासचिव सज्जाद खान, महिला प्रदेश महासचिव ज़ोया परवीन, प्रदेश प्रवक्ता मोबारक हुसैन, प्रदेश सचिव मिस्टर आलम, प्रदेश सचिव जसीम अंसारी, जुल्फेकार अहमद, अब्दुल जिलानी, सौकत अली, मदीना खातून शामिल रहे। इस दौरान झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के पदाधिकारियों ने कहा हमारी पहली प्राथमिकता लोगो की सेवा करना है साथ ही क्षेत्र में गरीब असहाय बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना तथा जरूरतमंद लोगों का मदद करना है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
आगे उन्होंने बताया कि आगे भी लोगों की सेवा में संगठन बढ़ चढ़ कर कार्य करेगी। मौके पर झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)