Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

Ramgarh दुमका में हुए बलात्कार की घटना के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में सुभाष चौक पर दिया गया धरना

रामगढ़ : दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए हैवानियत से भरी घटना के विरोध में पूरे झारखंड में लगातार प्रदर्शन जारी है। उसी विरोध की कड़ी में आज रामगढ़ में भी भाजपा ने अपना रोष प्रकट करते हुए धरना दिया । रविवार को भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में सुभाष चौक पर कोविड -19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका संचालन नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया।

धरना की अध्यक्षता कर रहे श्री मेहता ने कहा कि झामुमो और कोंग्रेस कि गठबंधन सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में विधि व्यवस्था की भयावह स्थिति हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश भर में हेमंत जी के इस कार्यकाल में अभी तक 1200 बलात्कार हो चुके है, यानी 5 महिला एवं बच्चियों का प्रतिदिन बलात्कार हो रहा है और शर्म कि बात तो ये है कि सबसे ज्यादा आदिवासी बहू बेटियों के साथ ही उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या हुई है। इससे यही प्रतीत होता है कि हेमंत है तो हिम्मत है बोलकर सत्ता पर काबिज होते ही जेएमएम ने अपराधियों,बलात्कारियों और लुटेरों को हिम्मत दी है।

वही इस दरमियान वहां मौजूद भाजपाइयों ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए कहा की
                “नौ महीने की हेमंत सरकार, बारह सौ से ज्यादा हुए बलात्कार”
                   “कांग्रेस – झामुमो की सरकार”
                   “सुन लो महिलाओं कि चीत्कार”

जैसे गगनभेदी नारों के साथ धरना में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के अलावा वक्तव्य वालो में जुगेश दांगी,मनोज सिंह,संजय साह,धनंजय कुमार,संजीव बावला,नामेंद्र चंचल,सरस्वती देवी,सुमन सिंह,निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चौधरी,अमरेन्द्र गुप्ता,प्रकाश मिश्रा, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. संजय सिंह,दयानंद गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से बिरसा हांसदा,सरस्वती देवी,लक्ष्मी देवी,प्रो.खिरोधर साहू,राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,संजीव बाबला, जागेश्वर प्रजापति,शिवकुमार महतो,प्रवीण कुमार सोनू ,सत्यजीत चौधरी,मनोज सिंह,भीमसेन चौहान,मनोहर गुप्ता,मचेंद्र कुमार,अशोक कुमार,शनि कुशवाहा,नीरज सिंह,रमेश महतो,सरिता देवी,सुबोध सिंह,गणेश प्रसाद,संजय शाह,अर्जुन वर्मा,आशीष कुमार,अमितेश कुमार,रवि सिन्हा, सिंह,गोपाल प्रसाद,दीनदयाल कुमार,ऋषिकेश सिंह,सूर्यवंश श्रीवास्तव,महेंद्र महतो,अर्जुन वर्मा,विजय सोनकर,अशोक कुमार एवं संतोष साह इत्यादि लोग उपस्थित थे।