Dulmi विधायक ने भैरवी जलाशय में 5 लाख मछली का बीज छोड़ा
भैरवी जलाशय के मुख्य उद्देश्य सिंचाई, उसे पूरा करने का किया जाएगा प्रयास : ममता देवी
दुलमी प्रखंड क्षेत्र के भैरवी जलाशय में 5 लाख मछली का बीज छोड़ा गया। जिला मत्स्य कार्यालय रामगढ़ के द्वारा एक अंगुलीका संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ममता देवी उपस्थित हुई विधायक ममता देवी ने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा भैरवी जलाशय में मछली पालन के लिए विभाग के माध्यम से जलाशय में 5 लाख मछली बीज छोड़ने का कार्य किया गया है।
जिससे भैरवी जलाशय के स्थानीय विस्थापितों को रोजगार मिल सकेगा। जिससे आसपास के लाभान्वित भी होंगे। हमारा लक्ष्य है कि जिले में मौजूद व्यवस्थाओं का उपयोग कर यहां के ग्रामीणों को आर्थिक रूप से उन्नत बनाया जाए।