Ramgarh भाजपा ने दिव्यांग और और बुजुर्गों के बीच पाठ्य व खाद्य सामग्री के मास्क का वितरण किया
दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग होते हैं : सुरेंद्र शर्मा
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से वार्ड नंबर छह में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच मास्क व लंच पैकेट का वितरण किया गया। समारोह जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा, मुखिया पुरनी देवी व मुखिया पति रमेश महतो की अगुवाई में किया गया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
भाजपा के वरीय नेता प्रदेश दिव्यांग कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने दिव्यांग छात्र- छात्राओं के बीच में पढ़ाई सामग्री कॉपी, कलम व बुजुर्ग महिला -पुरुष के बीच मास्क एवम लंच पैकेट का वितरण किया। कार्यक्रम शुरू करने के पहले महिलाओं ने भारत माता की
जय, वंदे मातरम, जय झारखंड, जय भाजपा, जय दिव्यांग, जय बुजुर्ग महिला – पुरुष का नारा लगाया गया। मौके पर जिला संयोजक सुरेंद्र शर्मा
ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राएं समाज का अभिन्न अंग है। इनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर योगेंद्र सिंह, अलख नारायण
सिंह, शालीग्राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संतोष सिंह, कपिल कुमार, दामोदर, विनय कुमार, प्रकाश कुमार, बबीता सिंह,
गीता सिंह, उर्मिला देवी, श्यामा देवी आदि मौजूद थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)