Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

रामगढ़ : प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना के विरोध में कैंडल मार्च

रामगढ़ :  झारखंड प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के विरोध में भाजयुमो रामगढ़ के तत्वधान में मंगलवार संध्या 6 बजे कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव बाबला के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ सुभाष चौक पर कैंडल जला कर पूरे प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर अपना रोष प्रकट किया। रैली का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबला जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि अब झारखंड में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं रही।हर दिन अलग अलग क्षेत्रों मे घर की चार वर्षीय बच्ची से लेकर आश्रम में साध्वी तक दरिंदो का शिकार बनी है। जब से हेमंत सरकार सत्ता पर आई है।अपराधिक घटना समेत बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है।अगर आंकड़ों की बात करे तो जनवरी से जुलाई 2020 के बीच पूरे झारखंड में 1033 बच्चियों के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यानी प्रति दिन 5 बच्चिया हैवानियत की शिकार हो रही है।

 
कैंडल मार्च में  उपस्थित थे
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,निवर्तमान उपाध्यक्ष सुमन सिंह, बिरसा हांसदा, भोला कुशवाहा, रिधिराज, विनोद मिश्रा, सौरभ जयसवाल, पप्पू यादव, राजेश ठाकुर, प्रवीण कुमार सोनू, सत्यजीत चौधरी, प्रताप सिंह, सोनू कुशवाहा, भीमसेन चौहान, रमेश महतो, सुनील प्रसाद साहू, कमलेश बेदिया, जय किशोर ठाकुर, विनोद सिंह, अविनाश मुखर्जी, विनोद महतो, सुरेश कुमार ,संतोष बेदिया, कुश श्रीवास्तव, मनीष कुमार, मणि शंकर ठाकुर,महेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, सुजीत सोनकर, राहुल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।