![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
मांडू : झारखंड के रामगढ़ में सरकारी अनाज नहीं मिलने को लेकर सैकड़ों महिला पुरुषों ने जमकर हंगामा करते हुए किया प्रदर्शन। इस प्रदर्शन में प्रदर्शकारी अनोखे अंदाज में गाना गाते हुए गरीबो का हाल और राजनेताओं के कारनामे को बतलाया।
Related Posts
यह प्रदर्शन प्रखंड कार्यालय मांडू के समक्ष वामदल के बैनर तले किया गया। इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन कर रहे सीपीआई के सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि यहां जितने लोग है उन्हें राशन नही मिल रहा है, जिन्हें मिल रहा उसे कम दिया जा रहा है।