विधायक अम्बा प्रसाद ने मार्शल आर्ट के महागुरु प्रमोद पाठक को किया सम्मानित
प्रमोद पाठक ने न सिर्फ पतरातू बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया : अम्बा
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
पतरातू: गांधी जयंती के उत्सव पर पतरातू गांधी नगर पीटीपीएस में मार्शल आर्ट के महागुरु प्रमोद पाठक को उनकी उपलब्धियो के बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने सोल उढ़ाकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रमोद पाठक को वर्ल्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन की ओर से शिफू टाइगर एसएनटीली ने जूनियर टाइगर ली कि उपाधि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि प्रमोद पाठक को यह सम्मान सिर्फ उनका नही बल्कि पतरातू तथा राज्य एव देश का सम्मान है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
प्रमोद पाठक ने कहा कि यह सम्मान मैं पूरे पतरातू वासियो को समर्पित करता हूँ। उनके अपनापन, प्यार और आशीर्वाद से मैंने यह सम्मान पाया। मैं अपने सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता एव गुरु के आशीर्वाद एव लोगो को सहयोग को देना चाहूँगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)