Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

छावनी वार्ड नं आठ बिजुलिया तालाब रोड स्थित 01 नंबर गली में भूमि विवाद का मसला सामने आया

रामगढ़ : वार्ड नं आठ बिजुलिया तालाब रोड स्थित 01 नंबर गली में भूमि विवाद का मसला सामने आया है । विवाद बढ़ने की सूचना पर शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची।

विवाद को शांत कराया और मजिस्ट्रेड की उपस्थिति में विवाद हल होने की बात कही। स्थल पर तत्काल काम बंद करने की हिदायत देकर पुलिस लौट गई। विवादित स्थल से पुलिस के हटते ही विवाद बढ़ा। जोर अजमाइस के बीच स्थल पर काम शुरु कर दिया गया। भूमि पर रास्ते का विवाद सारोज कुमार तिवारी और कल्लू कबाड़ी के बीच है। विवाद की सूचना श्री तिवारी ने उपायुक्त रामगढ़ को दी थी। उक्त सूचना के आधार पर ही विवादित स्थल पर एसडीओ के निर्देश पर पुलिस पहुंच कर जांच की है। हालाकि इस बाबत स्थल पर मौजूद एएसआई व पुलिस बल कुछ बोलने इंकार किया। इस संबंध में कल्लू कबाड़ी व उनके समर्थकों का कहना था की उक्त भूमि का विवाद न्यायाल तक पहुंचा था। जहां उसके पक्ष में फैसला हुआ है। वही सरोज तिवारी का कहना है कि अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय रामगढ़ में वाद सं 165/ 2019 धारा 144 के तहत कार्यवाही लंबित है। जबरन जमीन पर कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। अब देखिए क्या कहते है ये लोग आप दोनो पक्ष को सुने।