Patratu प्रशासन के वार्ता के बाद विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों का भूख हड़ताल समाप्त
अपर समाहर्ता ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त कराया
पतरातू : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पतरातू के दो दर्जन से अधिक विस्थापित – प्रभावित गांव में चल रहे भूख हड़ताल आंदोलन प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया।
प्रशासन की पहल पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। इस त्रिपक्षीय वार्ता में पीवीयूएनएल प्रबंधन, जिला और स्थानीय प्रशासन समेत विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल थे।
वार्ता समाप्ति के बाद जिला के अपर समाहर्ताजुगनू मिंज ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त कराया। कई घंटे तक चली इस वार्ता में कई समझौते किए गए हैं। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।