रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के साथ विश्वकर्मा पूजा संपन्न हो गया। गुरुवार को यहां कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर सादगी पूर्ण रूप से पूजा की गई। इसके बाद शुक्रवार शाम को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस क्रम में रजरप्पा के कांटाघर में स्थापित प्रतिमा को कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कराते हुए रजरप्पा महाप्रबंधक कार्यालय के पीछे अवस्थित तालाब में विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निरंजन महतो, टिकेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, गौतम, मेघु केवट, नंदलाल, प्रमोद यादव सहित कई लोग शामिल थे।
Related Posts