Ramgarh पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ में शानदार कसम परेड का आयोजन हुआ
404 प्रशिक्षित जवान भारतीय सेना में हुए शामिल
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ में शानदार कसम परेड का हुआ आयोजन। इस कसम परेड में 9 महीने की कठिन प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित 404 जवानों ने धार्मिक ग्रंथ श्रीमद् भगवत गीता और गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर अपने राष्ट्र संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च निछावर करने की शपथ लेकर आज से भारतीय सेना में शामिल हुए ।
कसम परेड दौरान मिल्ट्री धुन पर इन जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया, अच्छे प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। इस कोरोनकाल मे कसम परेड में सैन्य अधिकारियो के साथ साथ सभी जवानो ने मास्क का भी प्रयोग किया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)