Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बोकारो में विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

झारखंड के बोकारो जिला में विस्थापितों का आंदोलन कोई नई बात नही है।इसके पहले भी विस्थापित अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं।विस्थापित बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर रहे हैं आंदोलन। विस्थापित गांव पचोरा में पानी के पाइप लाइन का काम विस्थापितों ने रोका दिया है ।

इस आंदोलन एव प्रदर्शन में जहां छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाएं भी इस आंदोलन में कूद पड़ी है। इस तपती गर्मी में और तपती धूप में हाथों में छाता लेकर आदिवासी विस्थापित महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन मैं कूद पड़ी है।

यह मामला बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है।जहाँ आंदोलन के माध्यम से सोसलडिस्टेंस का खयाल रखते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।इस आंदोलन में सैकड़ों की बड़ी संख्या में आदिवासी विस्थापित महिलाएं और पुरुष जमा होकर हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।

वही विस्थापितों का कहना है की बोकारो स्टील प्लांट ने हमारी जमीन ले लिया है।लेकिन मुआवजा नहीं दिया साथ ही नौकरी की मांग करने पर हमें दुत्कार दिया जाता है ऐसे में जमीन लुटाने के बाद अब विस्थापित जाएं तो जाएं कहां। सरकार हम आदिवासी विस्थापितों की मदद करें और हक दिलाने का काम करें नहीं तो यहीं पर हम आंदोलन करते करते अपनी जान गवा देंगे लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे।आंदोलन के दौरान विस्थापितो द्वारा नारेबाजी भी किया गया।