
झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत रविवार को चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मायल स्थित महतो टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 106 निबंधित लाभुकों के बीच पैंट-शर्ट और साड़ी का वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मायल पंचायत की मुखिया टूशील देवी, प्रखंड श्रमिक मित्र प्रकाश कुमार एवं समाजसेवी सतीश कुमार ने 64 महिलाओं के बीच साड़ी और 42 पुरुष लाभुकों के बीच शर्ट-पैंट का वितरण किया।

मुखिया टूशील देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना श्रमिकों के लिए कल्याणकारी साबित हो रही है। इस अवसर पर सुनीता देवी, दर्शनी देवी, गीता देवी, रेखा देवी, रीना देवी, मनीषा देवी, मानो देवी, पनेश्वरी देवी, चतुर्गुण महतो, सूरज कुमार महतो, उमेश महतो, भुनेश्वर महतो, दौलत महतो सहित कई लाभुक उपस्थित थे।
