Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कोरोना से हो रही मौतों के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया

सामाजिक संस्था ने भी पार्कों को खोलने की उपायुक्त से की मांग

जमशेदपुर में कोरोना से हो रहे लगातार मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है अब तक 237 मौते हो चुकी है केंद्रीय स्वास्थ्य टीम पहुंची जमशेदपुर लिया जायजा वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को घेरा और कहा कि जितने टेस्ट कोरोना के होनी चाहिए उतनी नहीं हो रही है और CORANTINE सेंटर में भी अव्यवस्था का आलम है ।

वहीं सामाजिक संस्था ने भी पार्कों को खोलने की उपायुक्त से मांग की है ।
जमशेदपुर में कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा झारखंड में अब तक सबसे अधिक कोरोना के कारण मौतें जमशेदपुर में हुई है इसको लेकर अब सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है और विभिन्न पार्कों को मॉर्निंग वॉक के लिए खोलने की मांग पत्र उपायुक्त को सौंप रहे हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को इन मौतों के लिए कटघरे में खड़ा किया है उनका मानना है कि सरकार अगर समय रहते सचेत हो जाती तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी झारखंड में टेस्टिंग नाम मात्र पर है । उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि टेस्टिंग और तेज करनी चाहिए खास करके CORANTINE सेंटरों में हो रही अव्यवस्था को भी सुधारना चाहिए ताकि मरीज वहां पर स्वस्थ होकर निकले।

मौतों का आंकड़ा बढ़ता देख केंद्र सरकार ने भी अपनी स्वास्थ्य टीम को जमशेदपुर के दौरे में भेजा और जानना चाहा की यह आंकड़ा दिन पर दिन क्यों बढ़ रहा है और विश्लेषण कर प्रशासन को कई तरह के सुझाव भी दिए ।