नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 04 के दिग्वार में लगभग 59 लाख की मद से बनने वाले कालीकरण पथ का हुआ शिलान्यास
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
नगर विकास एवं आवास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नं 04 के दिग्वार में रामेश्वर महतो के जमीन से होते हुए चेतलाल महतो के घर तक लगभग 59 लाख की मद से बनने वाले कालीकरण पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया गया।
मौके पर लोगो को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि सड़क बनने से लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा।साथ ही उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर तत्पर है। शहर हो या गांव-कस्बा हर ओर विकास की योजनाएं पहुंचाई जा रही है। सड़क व पुल बनने से संबंधित इलाके में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद कुलदीप कुशवाहा,वार्ड पार्षद अर्जुन यादव,विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो,तरुण गिरी,विनोद कुशवाहा,मनोज गिरी,मनोज कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा,चंदन कुशवाहा,बालेश्वर महतो,कुलदीप कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार,धनेश्वर यादव,रियाज अंसारी,फिरोज अंसारी, फिरोज अंसारी,इमाम अंसारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)