
रामगढ़: *बृहस्पतिवार को जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत टूटी झरना मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु किए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण किया गया।

मौके पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री अवधेश कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त को परिसर में अब तक किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा टूटी झरना परिसर में बनाए जा रहे प्रशासनिक भवन, विवाह मंडप, कैफेटेरिया एवं दुकानो आदि का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने बाकी बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर आम जनता के लिए टूटी झरना परिसर को शुरू करने का निर्देश दिया।