Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चितरपुर के दिव्यांग जितेंद्र पटेल को जीवन संदेश ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

चितरपुर प्रखंड के लारी निवासी दिव्यांग जितेंद्र पटेल को राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में 15 जनवरी को जीवन संदेश ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के देहाती फिल्म के अभिनेता उत्तम कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित उपलब्धियों, बहुमुखी प्रतिभा एवं क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों के लिए जितेंद्र पटेल को राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जितेंद्र पटेल ने नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जितेंद्र पटेल का कहना है कि वह नौ वर्षों से खेलकूद के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करते आए हैं। लेकिन झारखंड सरकार द्वारा उन्हें किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर जितेंद्र पटेल दुखी भी है