Ramgarh कांग्रेसियों ने सांसद पीएन सिंह का पुतला दहन किया
कांग्रेस पार्टी के नेता सुधीर मंगलेश के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन कार्यक्रम
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : झारखंड सरकार द्वारा पीएमसीएच धनबाद का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो रखने के निर्णय का विरोध करनेवाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह एवं विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के नेता सुधीर मंगलेश के नेतृत्व में किया गया।
इसके पूर्व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सदस्य जमा हुए और वहां से विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
वहां जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे है । कांग्रेसी सुधीर मंगलेश ने कहा कि कहा कि विरोध कर रहे लोगों को झारखंड के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे लोग झारखंड के शहीदों का अपमान कर रहे हैं। अब हेमंत सरकार में राज्यविरोधी ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)