
दुलमी: सीरु बुधबाजार के आजसू प्रधान कार्यालय दुलमी में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर मनाया। शहादत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का शहादत बेकार नहीं जाएगी। उनके खून का एक -एक कतरा का हिसाब लिया जाएगा।
मौके पर उप प्रमुख रिझु महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, जिला संगठन सचिव राजकिशोर महतो,मूखिया प्रतिनिधि बिहारी महतो, होन्हे पंसस राजीव मेहता, प्रवक्ता पंकज कुमार, मनोज महतो,सीडी महतो,दामोदर महतो, मृत्युंजय महतो, विजय महतो, पप्पू महतो रमन पटेल, विक्की वर्मा, पंकज महतो मौजूद थे।
