![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 30 में एनएच 33 से मुर्राम कला तक लगभग 48 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से विधायक ममता देवी,नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर किया गया।
मौके पर लोगो को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि गांव में नाली बन जाने से बरसात के दिनों में हो रहे परेशानियों का सामना अब नही करना पड़ेगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
साथ ही उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि मनोज कुमार महतो ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों करवाने के साथ-साथ गांवों के लोगों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए। क्षेत्र में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सीता देवी,ललिता देवी,चितु महतो,मनोज महतो,अरविंद महतो,चिन्तामणि पटेल,तेजपाल महतो,सोहन महतो,नीतीश कुमार,सल्लू कुमार,चेतलाल,विनोद महतो,पारस महतो,अरुण महतो,आदि अन्य लोग उपस्थित थे।