Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला माँ को कैद कर कुंभ गए बेटे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब, विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

झारखंड के मंत्री ने खेतों में उतरकर की धानरोपनी, हल-बैल के साथ कीचड़ में की जुताई

आप भले ही कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए लेकिन उसे खेती से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए : मंत्री

चतरा: भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान को सबसे ज्यादा सम्मान देते हुए उसे अन्नदाता कहा गया है। अगर किसी का परिवार खेती से जुड़ा हुआ है तो वह भले ही कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए लेकिन उसे खेती से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए, झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस बात का जीता जागता उदाहरण है।

लाव-लश्कर के साथ चलने वाले सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक बार फिर अपने खेतों में आम आदमी की तरह हल जोतते नजर आए। तीन दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे मंत्री ने अपने गांव सदर प्रखंड के कारी पहुंचकर न सिर्फ खेत के कीचड़ मे उतरकर अपने हांथो से हल जोता। बल्कि खेतों में ही धान बुआई कार्य मे जूटे अन्य मजदूरों के साथ बैठकर धान का बिचड़ा उखाड़ते हुए खुद उसका बुआई भी किया। इस दौरान मंत्री को कीचड़ में देखने के लिये मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

खेतों में धान बुआई के बाद मंत्री ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और अपनी औकात नहीं भूले है। प्रत्येक वर्ष वे सावन के महीने में वे कहीं भी रहे अपने गांव आकर खेती-बाड़ी में मजदूर व अपने परिवारों का हाँथ जरूर बटाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। ऐसे में किसानों पर ही देश टिका है। मैं कृषि मंत्री भी रहा हूँ और आज लेबर मिनिस्टर हूँ। इस लिहाज से खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों का दुख-दर्द व परेशानियों को बखूबी समझता हूँ। मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्हें उनका अधिकार हर हाल में दिलाया जाएगा। श्रम मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश और प्रदेश कोरोना से जंग लड़ रहा है। हम हर हाल में कोरोना को मात देकर विजयी होंगे। उन्होंने आमलोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सरकारी निर्देशों का अनुपालन कर बिना काम घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।