Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बसंतपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का 42 वां कैंप लगाया गया

मांडू के बसंतपुर में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर,15 गर्भवती महिलाओं का हुआ इलाज

रामगढ़। डॉक्टर सांत्वना शरण मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर रामगढ़ के द्वारा जिला के मांडू प्रखंड के बसंतपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का 42 वां कैंप लगाया गया। जिसका मुखियापति निर्मल महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।यह प्रयास जून 2016 से शुरू होकर अनवरत चलता आ रहा है।
यह कैंप हर महीना के 9 तारिख को रामगढ़ जिला के विभिन्न विभिन्न पंचायतों में लगाया जा रहा है।इस बार 9 सितंबर को अपरिहार्य कारण से यह कैंप आज लगाया गया। इस शिविर में 15 गर्भवती महिलाओं के अलावा दो अन्य महिलाओं को भी मुफ्त रक्त जांच डॉक्टरी सलाह मुफ्त दवाओं का वितरण एवं गर्भावस्था में किए जाने वाले व्यायाम की जानकारी दी गई। साथ साथ अपने आसपास का वातावरण साफ रखने, स्तनपान एवं उचित खान पान के बारे में विस्तार से बताया गया।

रामगढ़ शहर से 40 किलो मीटर की दूरी पर ग्रामीण इलाके में आज मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केय र सेंटर रामगढ़ की पूरी टीम ने उत्साह के साथ आज के इस शिविर को संपन्न किया और आगे अनवरत जारी करने का संकल्प लिया है।