Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में डॉ एमके सिंह के द्वारा कोरोना की होमियोपैथी दवा बांटी गई मुफ्त

रामगढ़: रामगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर रामगढ़ के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में आज जागरूकता अभियान चलाया गया l जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक ने किया, मौके पर आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित होम्योपैथी दवा आर्सेनिक 30 लोगों के बीच मुफ्त बांटी गई साथ ही क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं होम्योपैथ डॉक्टर ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की जानकारी दी।

रामगढ़ जिले में स्थित सीसीएल के अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप क्लब हाउस में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा मुफ्त में बांटकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री ए के सिंह होम्योपैथ के डॉक्टर श्री एमके सिंह के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होम्योपैथी की आर्सेनिक 30 दवा मुफ्त में ली। कार्यक्रम में क्षेत्र के महाप्रबंधक, मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एवं होम्योपैथिक डॉक्टर ने उपस्थित लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में कोरोना को लेकर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है, इसमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण से बचकर कैसे काम करना है इस पर चर्चा हुई कि लोग जागरूक होकर इस बीमारी को कम कर सकते हैं ।

कार्यक्रम में शिरकत कर रहे क्षेत्र के महाप्रबंधक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकने को लेकर सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में इसके जो प्रीवेंटिव मेडिसिन है उसको हम होम्योपैथी के डॉक्टर एम के सिंह से पहल लेते हुए इस दवा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी कि इसके इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है । डॉक्टर साहब इस दवा को हमारे कर्मियों के बीच मुफ्त में बांट रहे हैं और मेरा इनसे यह अनुरोध होगा कि ऐसी ही कैंप और भी लगाकर लोगों को इससे लाभान्वित करें, इसका उद्देश्य कोरोना को फैलने से रोकने का है ।

इसका उद्देश्य कोरोना से लोगों को बचाना है : डॉ एमके सिंह

मौके पर उपस्थित होम्योपैथ के डॉक्टर एमके सिंह बताया कि कोविड-19 से बचाव को लेकर आज अरगड्डा क्षेत्र में होम्योपैथी दवा मुफ्त में बांटी गई जो पिछले 3 महीने से पूरे रामगढ़ जिले के विभिन्न जगहों पर बांटी जा रही हैं, इसका उद्देश्य कोरोना से लोगों को बचाना है साथ ही ज्यादा ज्यादा लोगों को इसके प्रति लाभान्वित करना भी है, यह दवा अभी तक जितने भी लोगों के ऊपर आजमाया गया उसमें 90% सफलता मिली है, यह दवा मेरे द्वारा बिल्कुल मुफ्त में लोगों के बीच बांटी जा रही है ।