Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur गरीबो का मसीहा बना डॉक्टर, अब तक कई गरिबो का निशुल्क कर चुके है इलाज

पश्चिम बंगाल से पत्नी का इलाज कराने साइकल से जमशेदपुर पहुंचे, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज

जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल से बीमार पत्नी को भाड़े के साइकिल से लेकर इलाज कराने जमशेदपुर पहुचे जहा डॉक्टर ने किया मुफ्त में इलाज और साथ ही साथ 15 दिनों का साइकिल का भाड़ा  देकर निजी एंबुलेंस से विदाई की ।

पुरे देश में कोरोना काल में एक तो मरीजो का इलाज नही हो रहा है और अगर हो भी रहा है तो इलाज काफी महँगा हो गया है, जो हर लोगो के लिए संभव नही है। जिसकी वजह से या तो मरीज अपनी जान गवा दे रहे है । वही अगर इलाज करवाते भी है तो कर्ज के बोझ में घिर जाते है ! यह हालत है हमारे देश के स्वास्थ सेवा का। लेकिन इस कोरोना काल में भी कुछ ऐसे डॉक्टर है जो गरीबो के लिए मसीहा बन कर सामने आये है । ये गंगा मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर नागेन्द्र  सिंह है जो कई गरीबो एवं पिछडे लोगो का बहुत ही गंभीर बीमारी का मुफ्त इलाज कर रहे है ! उसी का एक उदहारण देखने को मिला जब बंगाल के बड़ा बाज़ार से साइकल से अपनी पत्नी को इलाज के लिए लाया जहा साईकल भी खुद का नही है। रोज़ के 50 रुपये के भाड़े पर लेकर वह अस्पताल पहुचा । रो रो कर मरीज के पति हरी ने बतया की मेरे पास खाने के लिए भी पैसा नहीं है तो इलाज कैसे करवाता। लेकिन मेरी व्यथा को सुनकर डॉक्टर ने इलाज भी मुफ्त किये साथ ही एम्बुलेंस के साथ  साईकल का भाड़ा भी देकर भेजने की बात कही वही अपनी पत्नी के इलाज की पुरी कहानी हरी ने रोते हुए व्यान की !

मुझे लोग आशीर्वाद दे रहे है यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : डॉक्टर

इस पुरे मामले में जब डॉक्टर से हमने पूछा तो उन्होंने कहा की मुझे लोग आशीर्वाद दे रहे है यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है इस कोरोना काल में दर्जनों गंभीर बीमारी का इलाज हुआ है। जो ठीक होकर चले गये है मै अपनी माँ के नाम से लोगो का इलाज करता हु और आगे भी करता रहुगा ।