Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarhसाइबर अपराधियों के निशाने पर आए भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस

सूझ बूझ से साइबर अपराधियों के शिकार होने से बचे भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़ : आए दिन साइबर अपराधियों की करतूतों की खबर आती रहती है। लॉक डाउन की अवधि में ऐसे साइबर अपराधी खासे सक्रिय नज़र आ रहे हैं।ऐसा हीं एक वाक्या आज रामगढ़ में चर्चित भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस के साथ घटा। जिसमे साइबर अपराधों के द्वारा रामगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मणजी सिंह के नाम से तीस हजार रुपये मांगा गया। जिसकी सूचना श्री पुटूस ने रामगढ़ थाना प्रभारी को एक आवेदन के माध्यम से दी है।

रामगढ़ थाना प्रभारी को दिए आवेदन में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की आज दिनाँक 17/06/2020 को दोपहर 1:31pm को मेरे मैसेंजर में रामगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री मणजी सिंह जी का मैसेज आया और उनके द्वारा बताया गया कि उनके एक मित्र की पत्नी अस्पताल में भर्ती है, तत्काल तीस हजार रुपए की जरूरत है। एवं एक नंबर 9053280220 (सुशील कुमार) दिया गया व इसमे ऑनलाईन पैसा भेजने को कहा गया।

दिया गया नंबर मणजी सिंह का नही होने पर श्री पुटूस को संदेह हुआ और उन्होंने मणजी सिंह को फोन करके कन्फर्म किया तो मणजी सिंह ने आश्चर्य होकर ऐसा कोई भी मैसेज नही भेजने की बात कही। कन्फर्म होने पर पता चल गया कि ये पूरा जाल साइबर अपराधियों के द्वारा फैलाया गया।
पूछे जाने पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि मणजी सिंह जी से मेरा निजी संबंध है इसलिए उनको कॉल करके कन्फर्म कर लिए और साइबर अपराधियों के शिकार होने से बच गए।
लेकिन ऐसे अपराधी अन्य लोगो को भी अपना शिकार ना बना लें इसलिए घटना की सूचना थाना को दिए हैं।