Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी

रामगढ़: 18 जून से शुरू हो रहे गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री रंजीत कुमार सिंह के द्वारा सभी सहिया साथी, बीटीटी, ए एन एम, सी एच ओ एवं बीपीएम को गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के तहत किए जाने वाले कार्यों के प्रति विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी को इस संबंध में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

गौरतलब हो कि 18 जून से शुरू हो रहें गहन जन स्वास्थ्य सर्वे में मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिले के सभी प्रखंडों एवं अन्य स्थानों पर यह सर्वे का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किए गए सभी कार्यों में अगर किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित या कोई लक्षण वाले व्यक्ति पाए जाते है जैसे रक्तचाप, डाइबिटीज, मोटापा एवं जिनका बीएमआई इंडेक्स ज्यादा हो उनके लिए एक कैंप की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी और आवश्यकता अनुसार उनकी कोरोना संक्रमण की भी जांच की जाएगी।