Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh डीएसओ द्वारा जांच में 7 लोग अवैध तरीके से राशन कार्ड रखने के संबंध में पाए गए दोषी

रामगढ़: मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री के के राजहंस की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड अंतर्गत अवैध रूप से राशन कार्ड रखने एवं इसका लाभ लेने के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया।

मांडू प्रखंड अंतर्गत मुर्पा, कुज्जु सहित अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान कुल 7 लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड रखने हेतु जारी किये गए गाइडलाइन में अयोग्य होते हुए भी अवैध तरीके से राशन कार्ड इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया। जांच क्रम के दौरान कई ऐसे लोगों को राशन कार्ड रखने का दोषी पाया गया जो कि जिले के जाने-माने व्यवसाइकों को में से हैं एवं सभी तरह से संपन्न है।

गौरतलब हो की जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री के. के राजहंस द्वारा पूर्व में ही कहा गया है कि जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में वैसे लोग जो कि अयोग्य होते हुए भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं के खिलाफ तीव्र गति से जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं दोषियों के खिलाफ वसूली एवं एफ आई आर दर्ज करने जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसलिए पूरे जिले में जो व्यक्ति भी अयोग्य रूप से राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं वे स्वेच्छा से नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जाकर अपना राशन कार्ड जमा कर दें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू श्री मनोज कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर, मांडू मंजू कुमारी, जिला आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत लिपिक श्री पुलक कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अमित कुमार भी शामिल थे।