Ramgarh विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव बने प्रदीप शर्मा
प्रदीप शर्मा के मनोनयन से जिले के विप्र बंधुओं ने प्रसन्नता जाहिर की है

रामगढ़ : विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रांतीय इकाई के नव मनोनीत अध्यक्ष पवन शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें रामगढ़ शहर के बिजुलिया निवासी प्रदीप कुमार शर्मा को विप्र फाउंडेशन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। वर्ष 2020-22 के लिए गठित कार्यकारिणी में महासचिव रांची केसीए जय प्रकाश शर्मा, धनबाद के अधिवक्ता विनोद शर्मा, जमशेदपुर के गणेश दोयम व सिमडेगा निवासी श्याम लाल शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदीप कुमार शर्मा के मनोनयन से जिले के विप्र बंधुओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। लोगों ने उम्मीद जाहिर की है कि विप्र फाउंडेशन में प्रदीप कुमार शर्मा और बेहतर करेंगे। क्योंकि इन्हें संगठन संचालन का खासा अनुभव है। वे पूर्व से विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड महासचिव के पद पर आसीन हैं। लोगों ने अपेक्षा जाहिर की है कि इनके द्वारा विप्र समाज के हित और बेहतर कार्य किए जाएंगे। इन्हें बधाई देने वालों में अमित शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, मनोज शर्मा, रामभगत शर्मा, विनोद शर्मा, हरी शर्मा आदि लोग शामिल हैं।
