Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh बुनियादी सुविधाओं को बहाल करना प्राथमिकता: मनोज महतो

वार्ड नं 26 कैथा में लगा ट्रांसफार्मर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 कैथा जगरनाथ नगर में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, वार्ड नं 26 पार्षद देवधारी महतो और विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर 100केबी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर विद्युत व्यवस्था बहाल की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधा और सेवा बहाल करना बतौर जनप्रतिनिधि मेरी प्राथमिकता है। बिजली दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न कार्यों का आधार है। ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को कई घरेलू व्यवसायिक कार्य बाधित थे।

बिजली व्यवस्था बहाल होने से बाधित कार्य सुगमता से होंगे। वार्ड नं 26 पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप थी। संबंधित समस्या के प्रति नगर परिषद उपाध्यक्ष को ध्यान आकृष्ट कराने पर अविलंब समस्या का समाधान किया गया ट्रांसफार्मर लगाने से बिजली संबंधी कार्य होंगे।रात्री पहर की अंधियारा दूर होगी‌ ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था बहाल होने से लोगों में हर्ष है।इस बाबत लोगों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ बी.एन चटर्जी, राजकुमार महतो,संदीप महतो,अमित दास,श्याम सुंदर प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा,सिंडी सिंह,बृजेश वर्मा,सरोज यादव,जगन्नाथ अग्रवाल, दिनेश महतो,नवीन कुमार, सहदेव राणा,रविन्द्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे ‌।